Posts

जियो का 4G स्मार्टफोन! JioPhone Next की सेल 10 सितंबर से, सिर्फ 500 रुपये में 'खरीद' पाएंगे,

Image
Reliance Jio के सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन की बिक्री 10 सितंबर से शुरू होगी और इसे  500 रुपये में भी प्री-बुक कर सकते हैं।         नई दिल्ली देशभर के करोड़ों यूजर्स  JioPhone Next  का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह भारत का सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन होगा। इसे Google और Jio की साझेदारी में बनाया जा रहा है। JioPhone Next उन यूजर्स के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभर सकता है जो फीचर फोन से खुद को स्मार्टफोन में कनवर्ट करना चाहते हैं या फिर जो कम बजट का 4G स्मार्टफोन खरीदना चाहता है। इस फोन को 10 सितंबर को उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बस आपको कुछ दिन का इंतजार करना होगा। JioPhone Next बाजार में उपलब्ध सभी स्मार्टफोन्स की तुलना में सबसे ज्यादा किफायती होने जा रहा है। लेकिन, JioPhone Next की नियमित खरीद के अलावा, कंपनी लोगों को अलग-अलग विकल्प देना चाहती है जो इस फोन की बिक्री को बढ़ाने में मदद करेगी। इनमें से एक विकल्प यह है कि JioPhone Next को 500 रुपये से कम कीमत में प्री-बुक किया जा सकेगा। JioPhone Next ...